​रांची।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, झारखंडी नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा शहर भाजपा के झंडे-बैनरों और 'नितिन नवीन जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।

​एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जहां महिला मोर्चा ने उनका अभिनंदन किया।

अपने इस प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष 24 अक्टूबर को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी। साथ ही, वे प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

​स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।