रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर 'झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल' में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
श्री मरांडी ने पत्र के माध्यम से कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई या उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने सरकार से पिछले 10 वर्षों में काउंसिल द्वारा जारी सभी एनओसी,मान्यताओं, सीट आवंटन और डिग्रियों का व्यापक ऑडिट कराने की मांग की है।इस प्रकरण में शामिल संबंधित मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों, काउंसिल के पदाधिकारियों और बिचौलियों की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया जाए।दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य के निर्दोष विद्यार्थियों के भविष्य और हितों की रक्षा हो सके।
