रांची। राज्य सरकार ने महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोग के लिये सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल, गवर्नमेंट एडवोकेट सहित लॉ रिसर्च ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए विधि विभाग की ओर से सूचना जारी करते आवेदन भी मंगाये गए हैं। इसके तहत सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल (01), एडिशनल एडवोकेट जनरल (03), स्टेंडिंग काउन्सिल (02), गवर्नमेंट प्लिडर (05), गवर्नमेंट एडवोकेट (40) और लॉ रिसर्च ऑफिसर (10) जैसे कुल 61 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इच्छुक और योग्य आवेदक अपना नाम, इनरोलमेंट नंबर, लॉ में योग्यता, कार्य अनुभव सहित अन्य जानकारियों, एक फोटो और जरूरी कागजात के साथ निर्धारित मेल आई डी पर 11 अगस्त तक भेज सकते हैं। योग्यता रखने वाले आवेदक 1 से अधिक दूसरे पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। सभी नियुक्तियां झारखंड लॉ ऑफिसर (इंगेजमेंट) रूल 2026 के प्रावधानों के अंतर्गत होंगी।