रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन 'NARCOS' के तहत कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर से 27 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग13.50 लाख आंकी गई है। इस मामले में संलिप्तता के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जिला
ब्रेकिंग
