जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास पुलिस ने छापेमारी कर मो. इरफान (20 वर्ष) को एक देशी कट्टा, पांच गोलियों और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार और गोलियां मो. शाहिद ने उसे दी थीं। पुलिस ने इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे आरोपी मो. शाहिद की तलाश सहित आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
