रामगढ़। बिजुलिया में विधुत सब स्टेशन एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चास विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजुलिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली व्यवधान और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में बिजुलिया क्षेत्र में नए विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना, बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज मुख्य रूप से शामिल हुए। अमर बाउरी ने कहा उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। बिजुलिया एवं आसपास के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा बिजुलिया क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पूरी तरह जायज है। भाजपा ग्रामीणों की इस मांग के साथ मजबूती से खड़ी है।
नए सब-स्टेशन की स्थापना और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने तक इस जनसमस्या को उचित मंच पर लगातार उठाया जाएगा। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदेव राय, मुकेश राय, रामलाल सोरेन, वीरभद्र सिंह,गोउर रजवार,एंजेला सिंह, बब्बू चौबे, मुकेश बाउरी, इंदुशेखर मिश्रा, टिंकू तापड़िया,जीतू बाउरी,हरीश सिंह, विशाल गौतम,बासुदेव रजवार, स्वदेश खवास, धीरज झा, अभिनाश सिंह, ब्रज दुबे, भानु प्रताप, अरविंद दुबे, बब्बू पाठक,श्याम पैतंडीं, प्रकाश दास, अशोक दास, राकेश मोदक,राकेश मुखर्जी,जहांगीर अंसारी समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
