​रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार व लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य तथा प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने शिष्टाचार मुलाकात की।

​इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन और संघर्षों पर आधारित हिंदी व अंग्रेजी भाषा की दो पुस्तकें भेंट कीं। इनमें हिंदी पुस्तक ‘हूल से हेमंत तक — आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ तथा अंग्रेजी पुस्तक ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ शामिल हैं। दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था द्वारा किया गया है।