लोहरदगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नदिया स्कूल में जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान घायल हुए सोनू उरांव की दुखद मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज आम लोगों ने पावरगंज चौक को जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

मृतक के परिजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल सोनू को समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण उनकी जान चली गई। सड़क जाम किए जाने से इलाके में आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।