जमशेदपुर: जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह और परिवहन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रवि इंदर सिंह से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल बॉर्डर चेकपोस्ट पर कथित अनुचित शुल्क वसूली और 'डंडा टैक्स' समाप्त करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने 11,000 वार्षिक अतिरिक्त टैक्स, 1,200 मासिक मैकेनिकल टैक्स तथा प्रति ट्रिप 238 वजन शुल्क का मुद्दा उठाते हुए राहत की मांग की। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह 'सोमू' सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
