रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देवजी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले 'प्रकाश पर्व' समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार इस भव्य प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन आगामी 24 नवंबर 2026 को रांची के पी.पी. कम्पाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल परिसर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेठी, गुरुगोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरुनानक हॉस्पिटल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरविंदर वीर सिंह, जसपाल सिंह पंधेर, सरदार ध्यान सिंह और हरजीत सिंह सिंकी प्रमुख रूप से शामिल थे।