गढ़वा/रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी (81 वर्ष) का शुक्रवार सुबह रांची स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
वह लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थीं और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी, जिसके बाद उन्हें रांची आवास पर लाया गया था। यहीं शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
