दुगदा। बाेकारो के दुगदा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुगदा के द्वारा पानी की हर एक बूंद की कीमत के तहत लोगों के बीच पानी बचाओ जीवन बचाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कॉर्डिनेटर पूनम प्रसाद ने की। इसके अंतर्गत लोगों को पानी बचाने और वर्षा का जल को संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकली जो दुगदा बस्ती से होते हुए एस आई टी कॉलोनी एरिया से दुगदा गोलाई चौक पर समाप्त हुयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सत्र 2024-26, 2025-27 के शिप्रा कुमारी, शिवानी सिन्हा, दिलीप चौधरी, पुष्पराज, आकाश कुमार, ममता कुमारी, चंपा कुमारी आदि प्रशिक्षु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक सोमनाथ बाउरी, जयश्री शाह, संचिता कुमारी, बेबी, शशांक कुमार, दीपक कुमार पॉल, अमरेंद्र कुमार, रितिका कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि का अहम योगदान दिए।
जिला
ब्रेकिंग
