बोकारो। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शनिवार को कसमार पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेता व जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज के दिवंगत पिता, भूतपूर्व मुखिया रामकिंकर महाराज के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराज परिवार लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ा रहा है और अब दूसरी पीढ़ी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रही है।

इसके अलावा, सांगठनिक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन की मजबूती और विस्तार का समय है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संवाद के जरिए पार्टी को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष धनलाल कपरदार सहित कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।