रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में 2 नवंबर से 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' अभियान के तहत व्यापक पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार इस अभियान का पहला चरण दीपावली से पूर्व छह जिलों में शुरू होगा, जबकि शेष जिलों में कार्यक्रम छठ महापर्व के बाद आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में होने वाली पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी रहेगी।

पहले चरण में 2 नवंबर को रांची) पदयात्रा के संचालन के लिए प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को प्रभारी बनाया गया है।3 नवंबर को गिरिडीह व हजारीबाग में होगा।गिरिडीह का प्रभार प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और हजारीबाग का प्रभार पूर्व विधायक बिरंची नारायण को सौंपा गया है।4 नवंबर को पलामू में होगा।पलामू जिले के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा को जिम्मेदारी दी गई है।5 नवंबर को जमशेदपुर व दुमका में पदयात्रा है।जमशेदपुर में विधायक राज सिन्हा और दुमका में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

मनोज सिंह ने कहा कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना उसकी निराशा और दोहरी राजनीति को दर्शाता है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के ज़रिए कांग्रेस के आपातकाल के काले इतिहास और उसकी अराजक सोच को जनता के सामने उजागर करेंगे।

इसके साथ ही पदयात्रा के दौरान एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने (मृत, स्थानांतरित व दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने) के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।