बोकारो। रोटरी क्लब चास नेे दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली में खुशियां, आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिलता है।
रोटरी क्लब चास के सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्लब के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, पारिवारिक जुड़ाव एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में पल्लवी प्रसाद को रोटरी क्लब चास की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे रोटरी के सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देंगी तथा समाजसेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
समारोह में सभी सदस्य पारंपरिक भारतीय परिधानों में सज-धजकर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह दीपावलीमय हो गया। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए कई तरह के रोचक खेलों का आयोजन किया गया। कुबेर का खजाना का भी आयोजन किया गया, जीतने वालों को पुरस्कृत किया गया।सदस्यों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल साझा किए। खेलों के दौरान हंसी-मजाक और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पूजा बैद, ललिता चोपड़ा, आरती पारख, उषा कुमार, उषा सिंह, पूर्वी केजरीवाल,ज्योति अग्रवाल, मनप्रीत कौर माधुरी सिंह, शिवानी तनेजा, नेहा अग्रवाल, केंडी टबोडा, ब्रेंडा टबोडा, सुमी कौर, पूनम अग्रवाल, कविता मल्लिक, कविता बंका, अंजना झांझरिया आदि उपस्थित रहे।
