रांची। बिहार क्लब परिसर स्थित पूजा समिति सभागार में रविवार को रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा की अध्यक्षता और आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय के दिशा-निर्देश में वर्ष 2026-27 के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में शहर की 68 दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर विसर्जन शोभायात्रा 21 अक्टूबर को अपराह्न 3:00 बजे से निकाली जाएगी।
नई कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी:
आजीवन मुख्य संयोजक: डॉ. अजीत कुमार सहाय,अध्यक्ष: रवींद्र वर्मा,महामंत्री: संजय सिंह (गोपू),वरीय उपाध्यक्ष: लखपति कुमार साव, अमरनाथ साहू,संगठन मंत्री: सागर कुमार,कोषाध्यक्ष: अभिनव अंकू
मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता: आयुष सिन्हा,कार्यालय सचिव: समीर कुमार सिंह,उप संयोजक: चंचल चटर्जी
इसके अलावा मंटू वर्मा, शशि वर्मा, संजय कुमार सिंह, राजू वर्मा, अशोक यादव सहित अन्य सदस्यों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
