जमशेदपुर। रेलवे बोर्ड ने 19 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18411/18412) के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी (मंगलवार को बंद रहेगी)। हालांकि, परिचालन शुरू होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। पुरी से रात 11:45 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी। वापसी में बादामपहाड़ से शाम 4:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे पुरी पहुंचेगी। पुरी से जाते समय ट्रेन रात 11:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी (रवानगी रात 11:40 बजे)। वापसी में शाम 5:55 बजे पहुंचेगी (रवानगी शाम 6:05 बजे)। अन्य प्रमुख स्टेशन भुवनेश्वर, कटक, केंदुझर, डांगुआपोसी, चाईबासा, राजखरसावां और सीनी जंक्शन आदि होंगे।