बोकारो। बोकारो जिला पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक आदेश (जिलादेश संख्या- 1471/2026) के तहत कुल 11 पुलिस अवर निरीक्षकों (पु०अ०नि०) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए थानों एवं शाखाओं में पदस्थापित किया गया है।
आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को कड़ा निर्देश
इसी क्रम में पुलिस केंद्र से पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह को चास मु० थाना, पु०अ०नि० वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओ०पी० तथा पु०अ०नि० रवि कुमार को चास थाना में नया पदस्थापन मिला है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया है कि वे अगले आदेश तक अपने नव पदस्थापित स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालें तथा 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से अपनी योगदान रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें।
