नेमरा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर बरकट्ठा विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक शत्रुघ्न महतो और रामगढ़ विधायक रोशन लाल चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान विधायकों ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने नेमरा पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्व. रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री काले ने मुख्यमंत्री के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का जाना किसी भी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में उन्होंने शोकाकुल परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।