चक्रधरपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र के डुमिरता गांव (बड़ाइक टोला) में शनिवार रात अपराधियों ने 49 वर्षीय सुरेंद्र चीक बड़ाइक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी देवकी देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।