बोकारो। क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के तत्वावधान में ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लास्ट फर्नेस नंबर 02 से निकली रैली मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर विशाल सभा में तब्दील हो गई, जिसके बाद प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया।

सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन पर मजदूर विरोधी रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी मांगने पर मजदूरों की छंटनी की जा रही है। विभागों में मेडिकल व सेफ्टी हाजिरी के नियम अलग-अलग हैं, कार्यक्षेत्र में धूल की वजह से दृश्यता खराब है और घटिया गुणवत्ता के PPE किट दिए जा रहे हैं।

राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रबंधन ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए मांगें नहीं मानीं, तो मजदूर फर्नेस का काम ठप कर सीधी लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन को आर.के. सिंह, शशिभूषण, विपिन कुमार सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।