रांची। जेेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष और छात्र नेता छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक बार पिर जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग की है। सोमवार को बापू वाटिका, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अभी पहले चरण में पिछले तीन दिनों से दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं का यहां जारी है। अब अगले चरण में 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मानसून सत्र के पहले दिन 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जायेगा। सरकार से जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की जाएगी। श्री महतो ने कहा कि अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कुल 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण विवादित तथ्यों के संबंध में जानकारी मिली है। पर सीबीआई जांच के बिना असली सच्चाई सामने नहीं आयेगी। अभी इसी जांच के लिए बापू वाटिका में छात्र आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। प्रेस वार्ता में विशाल कुमार गौरव, शिल्पी कुमारी एवं कुछ अभिभावक भी मौजूद रहे।