​रांची।सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा सोमवार को रांची में दो स्थानों पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 154 लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाइयां दी गईं।

​पिस्का नगरी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में लगे पहले शिविर में 70 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच हुई, जबकि गांधीनगर कॉलोनी स्थित जन आरोग्य केंद्र में आयोजित दूसरे शिविर में 84 संविदा कर्मचारियों—विशेषकर महिला कर्मियों—का परीक्षण किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसका उद्देश्य बुजुर्गों और संविदा कर्मियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

​आयोजन को सफल बनाने में सीएमओ व इंचार्ज डॉ. भरत सिंह, सीएमओ व सीएसआर इंचार्ज डॉ. प्रीति तिग्गा, अन्य चिकित्सकों तथा पारा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।