रामगढ़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख समाज रामगढ़ ने श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मना रहा है। लगातार 10 दिनों के प्रभात फेंडी के बाद आज सोमवार को श्री गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ द्वारा भव्य, आकर्षक और विशाल शोभा यात्रा रामगढ़ शहर में निकल गया। शोभा यात्रा में सिख समाज के सैकड़ो पुरुष महिलाएं और श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्री गुरु नानक देव जी की आकर्षक झांकी, पंज प्यारे और गुरु नानक पब्लिक स्कूल की ओर से पहली बार निकली झांकी आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभा यात्रा में संगत में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों ने गुरबाणी, शबद कीर्तन करते चल रहे थे, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। साध-संगत ने गुरु भक्ति के शबद पढ़ रहे थे। सोमवार को शोभा यात्रा स्वर्गीय सरदार गुरदित सिंह जौली, सरदार भूपिंदर सिंह जौली के निवास बिजुलिया से निकली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर निकल गए शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं शामिल थेl जिनका रामगढ़ के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में पहली बार श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ का झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। वही शोभा यात्रा में श्री गुरु नानक देव जी का झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में श्री गुरु नानक देव जी के झांकी के आगे चल रहे पंज प्यारे भी आकर्षण का केंद्र रहे। पंज प्यारे में सरदार कुलबीर सिंह, सरदार सनप्रीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह सरदार यश छाबड़ा सरदार गुरप्रीत सिंह चंडोक बने थे।
वही शोभायात्रा में पंजाब के अमृतसर से आए गतका पार्टी की टीम सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। गतका पार्टी का खेल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड रही थी। वहीं शोभायात्रा में पंजाब से आई पंजाबी बैंड भी आकर्षण का केंद्र थी। वही शोभा यात्रा में धनबाद से आए विक्की छाबड़ा की टीम भजन कीर्तन करते चल रही थी।
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा,मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, कुलवंत सिंह मारवाह खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, हेड ग्रंथि सरदार गुरविंदर सिंह तेजेंद्र सिंह सोनी,जगजीत सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह,मंजीत सिंह कुजू वाले, प्रीतम सिंह कालरा, जगजीत सिंह रमन कोहली, देवेंद्र सिंह अरोड़ा,इकबाल सिंह,राजा कालरा, हरजीत सिंह छाबड़ा, विंकल कालरा, त्रिलोचन सिंह जैसल,पप्पू सिंह,विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, जसविंदर सिंह,अंगद सिंह, रिंटू छाबड़ा, देवेंद्र सिंह सोनी, जसकीरत सिंह सैनी, रौनक छाबड़ा, यश छाबड़ा, मनजीत सिंह होरा, इंद्रपाल सिंह सैनी,हैप्पी संगोत्रा,मन्नत सिंह, परमजीत कौर भूसरी, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, सोनम कालरा, गगन जग्गी, बलविंदर कौर छाबड़ा, अमरजीत कौर सोनी,हरप्रीत कौर पवार,शरण कौर छाबड़ा,रंजीता कौर छाबड़ा,लवली लांबा, रविंदरजीत कौर पवार, मनप्रीत कौर, बबली सोनी,रंजीत कौर पवार व निक्की लांबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थ।
