पतरातू (रामगढ़)। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन संग सीएमओ हाउस में पदस्थापित पीएसओ बिपिन रजक की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क रहा।
विवाह समारोह में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें रांची ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी विकास आर्यन, एसआई शिवलाल गुप्ता, उपेंद्र कुमार सिंह सहित कई उपस्थित थे
