रामगढ़। पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने शनिवार को पतरातू रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उनके साथ धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा समेत जोनल व मंडल स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने एनटीपीसी रेलवे साइडिंग और पतरातू रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया।निर्धारित कार्यक्रम में डीजल शेड का निरीक्षण शामिल था, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम बदल गया। इस दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने महाप्रबंधक को पतरातू की सात सूत्री और जोनल स्तर की 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।यूनियन ने जर्जर सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत, अस्पताल में महिला डॉक्टर व डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा तथा क्रू लॉबी के आधुनिकीकरण की मांग रखी।