हजारीबाग। हजारीबाग के पूर्व सांसद और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर झारखंड प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हजारीबाग स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी सहित अन्य नेताओं ने भी गहरा दुःख प्रकट किया है।
