रांची। झारखंड के उच्च शिक्षा,नगर विकास,खेलकूद एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल लाए जाने से लगभग दो घंटे पहले उन्हें घर पर ही पहला हार्ट अटैक आया था। गंभीर स्थिति में उन्हें रात करीब 2:15 बजे मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद तड़के 4:00 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित थे। शनिवार देर रात सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उन्हें उल्टी हो गई। उल्टी फेफड़ों और श्वसन नली में चले जाने (एस्पिरेशन) के कारण सांस लेने का रास्ता बंद हो गया और शरीर में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई, जिससे उनकी स्थिति और अधिक नाजुक हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक सीपीआर और जीवन रक्षक दवाओं के जरिए उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की,लेकिन तड़के चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।