गिरिडीह। श्री दुर्गा पूजा समिति, मधुबन (गिरिडीह) द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनोद सिन्हा। भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय के सुरों और माँ दुर्गा की आराधना ने पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर नंद किशोर सिंह, मुखिया बबीता देवी, निर्मल, हीरा साव, सुमन, अमर उरांव, अमित जैन समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
