रांची। झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (जैप-1), रांची परिसर स्थित परेड मैदान में झारखंड तथा विभिन्न राज्यों के पुलिस बल तथा पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में "पुलिस संस्मरण दिवस परेड" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश भर के कुल 154 शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इनमें झारखंड के भी 3 जवान शामिल थे। ये सभी 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 की अवधि में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए थे। समारोह में शहीदों के परिवारों के साथ झारखण्ड पुलिस के सभी पदाधिकारी, कर्मियों द्वारा हमेशा साथ खड़े रहने का भी निश्चय किया गया। इस समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक से लेकर पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
आज खास
ब्रेकिंग
