​जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल चौक पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार दीपक कुमार (निवासी-चंद्रवती नगर, डिमना) और उनके 10 वर्षीय पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

​घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नो एंट्री के समय भारी वाहनों के शहर में प्रवेश और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने हाइवा और स्कूटी को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।