बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी है। आंदोलन के दौरान गोमती देवी समेत आधे दर्जन से अधिक विस्थापितों की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने के बावजूद अन्य आंदोलनकारी अपनी मांग पर डटे हुए हैं। विधायक श्वेता सिंह और भाजपा नेत्री एंजेला सिंह समेत 200 से अधिक लोग अनशन स्थल पर जमे हुए हैं।गोमती देवी, प्रेम महतो की मां हैं। 4 अप्रैल 2025 को इस्पात भवन के समक्ष सीआईएसएफ की लाठीचार्ज से प्रेम महतो की मौत हो गई थी। इस मामले में गोमती देवी न्याय के लिए न्यायालय तक गई थीं और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस आंदोलन में गोमती देवी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
जिला प्रशासन और प्रबंधन की ओर से वार्ता का प्रस्ताव आया था, जिसे आंदोलनकारियों ने यह कहकर ठुकरा दिया कि उन्हें बोकारो स्टील प्लांट में ही नियोजन चाहिए, न कि किसी ठेकेदार के अधीन।
