बोकारो। गरगा डैम का जलस्तर शनिवार घटकर 765.4 फीट पर पहुंच गया। यह जलस्तर खतरे के निशान से 1.6 फीट नीचे है। डैम का खतरे का निशान 767.0 फीट निर्धारित है। वर्तमान में जल निकासी को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से गरगा डैम का गेट नंबर-3 लगभग पांच इंच खुला रखा गया है। एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा ने बताया कि डैम के जलस्तर एवं जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर में बदलाव एवं डैम में पानी के आवक की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार गेट के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा।
जिला
ब्रेकिंग
