​खूंटी। जिले के रनिया प्रखंड के गढ़सिदम गांव निवासी किशोर तिर्की ने रविवार को अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सरना धर्म अपना लिया। गांव के पाहन सुखदेव पाहन ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर परिवार को सरना धर्म में वापसी का संकल्प दिलाया और सभी को सरना अंगवस्त्र भेंट किया।

​किशोर तिर्की ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व वे बहकावे में आकर ईसाई धर्म में चले गए थे, लेकिन मन में लगातार बेचैनी के कारण उन्होंने समाज की सहमति से अपने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अल्बिनुस आईंद और लोहरा समाज के कई लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पूर्व कर्रा प्रखंड में भी दो परिवारों ने अपने मूल धर्म में वापसी की थी।