​रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत 'ई-कचरा प्रबंधन: प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण अभियान' का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर किया।

​इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने ई-कचरा निस्तारित कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

​कार्यक्रम के दौरान सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने सीसी एंड पीआर विभाग द्वारा निर्मित ‘सीसीएल के ताऊ’ के एआई अवतार का अनावरण भी किया। यह एआई अवतार सीसीएल की विभिन्न पहलों को सरल व प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण और सतत कार्यस्थल के प्रति सीसीएल की इस पहल के तहत ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और जागरूकता का संदेश दिया गया।