मेदिनीनगर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिला कार्यालय में स्व. दुर्गा सोरेन की 56वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।सभा को संबोधित करते हुए झामुमो पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जीवंत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन की कही बातें आज भी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करती हैं।राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने झारखंड के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और आम लोगों के सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन और संघर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का सही माध्यम है।इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया तथा उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।मौके पर सन्नू सिद्दीकी, चंदन सिन्हा, हाजी शामिम अहमद, सुशीला मिश्रा, सालोनी टोप्पो, रांजन चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, सुनील तिवारी, अविनाश देव, शन्नी शुक्ला, रिशु अग्रवाल, बबलू शहनवाज, कलाम, कांति चंद्रवंशी, मंजू चंद्रवंशी, सैयद फैजल, सार्दुल विनायक, आर्यन, कौशल, मनोहर चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
