हजारीबाग। पदमा ओ.पी. क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय कुमार महथा पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 6सितंबर को सुबह लगभग 08:30 बजे रामजय कुमार महथा घर के बाहर शेविंग कराकर वापस लौट रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उन पर दो राउंड गोलियां चला दीं। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने ग्राम-जिहू में छापेमारी कर आरोपी कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो को उसकी बहन यशोदा देवी के घर से धर दबोचा। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ उसका पुराना आपसी विवाद चल रहा था। इसी का बदला लेने के लिए उसने 6 सितंबर 2026 को शिक्षक पर गोलियां चलाई थीं।
