बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो पहुंचे। उनके आगमन पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, उत्तरी छोटानागपुर के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, एएसपी वेदांत शंकर तथा प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।