बोकारो।ग्रामीण विकास विभाग ने बोकारो जिले के चास अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) सेवाराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय दक्षिणी छोटा नागपुर आयुक्त कार्यालय, रांची रहेगा और उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता मिलेगा।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के एक कर्मचारी के साथ बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।
कार्यकाल के दौरान जाति, आवासीय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में लागातार मिल रही शिकायतों और जनता की नाराजगी के चलते उनके खिलाफ कई बार आंदोलन भी हुए थे।बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया है कि यह निलंबन राज्य स्तर पर किसी पुराने मामले की जांच के आधार पर किया गया है।
