बोकारो। बोकारो चास के जायका रिजॉर्ट में चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय युवा आजसू का सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवाओं को केवल जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि नेतृत्व का अवसर देना ही नए झारखंड के निर्माण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने युवाओं से दिशाविहीन सरकार के खिलाफ संघर्ष करने और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जयपाल सिंह, काशीनाथ सिंह, संजय मेहता सहित युवा आजसू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।