बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों को दुर्घटना बीमा सुरक्षा कवच देने का मन बना लिया है। जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (Group Personal Accident Insurance Scheme – GPAIS)' के नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह नई बीमा पॉलिसी 18 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2027 तक की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। योजना के तहत प्रति श्रमिक कुल वार्षिक प्रीमियम 991.20 निर्धारित किया गया है। इसमें से ठेका श्रमिक को पूरे वर्ष के लिए मात्र ₹584.10 का न्यूनतम अंशदान देना होगा, जबकि शेष राशि का वहन संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन दो रुपये से भी कम के खर्च में ₹10 लाख की बड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करना बीएसएल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट (बोकारो स्टील प्लांट के ठेकेदारों का पंजीकृत ट्रस्ट) के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही इस योजना के अंतर्गत, आईपी (IP) नंबर से निर्गत सक्रिय गेट पास वाले प्रत्येक ठेका श्रमिक को अनिवार्य रूप से बीमा सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। इसके अतिरिक्त, यह सुरक्षा कवच केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है। पॉलिसी की अवधि के दौरान कार्यस्थल के भीतर अथवा बाहर किसी भी दुर्घटना में श्रमिक की असामयिक मृत्यु होने पर उनके नामित आश्रित (Nominee) को ₹10 लाख की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कठिन समय में यह राशि पीड़ित परिवार के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल साबित होगी।
जिला
ब्रेकिंग
