बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2सी स्थित क्वार्टर नंबर 045 में सोमवार को बोकारो पुलिस लाइन में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) इमानुअल बास्की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह मूल रूप से गोड्डा जिले के रहने वाले थे। क्वार्टर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर एएसआई इमानुअल बास्की का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल एएसआई की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी शोक और चर्चा का माहौल
है।
