बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी नेे वोट बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने लेकर बैठक का आयोजन किया। यह रैली 1 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक में इस महारैली को एकजुट होकर सफल बनाने का अह्वान किया गया।

शिव कुमार डोहरिया ने कहा वोट बचाओ देश बचाओ की रैली में देश भर से लाखों लोग उपस्थित होकर ये प्रमाणित करेंगे कि सरकार जनादेश से नहीं बल्कि वोट चोरी से बनी है।

बोकारो जिला (ग्रामीण) प्रभारी संजय पांडे ने कहा सभी कार्यकर्ता को ऊर्जा से प्रेरित होकर शामिल होना है और उन्होंने कहा कि जिला के अधिक से अधिक लोगों को ले जाना हमारी जिम्मेदारी है।

बोकारो जिला (शहरी) प्रभारी शमशेर आलम ने कहा कि राहुल गांधी के हाथ को मजबूत बनाने के लिए इस रैली को सफल करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो जिला क अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने ओर जननायक राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए बोकारो जिला से इस रैली में शामिल होने के भारी जत्था दिल्ली के लिए कूच करेगी और प्रदेश में बोकारो की स्थिति उल्लेखनीय रहेगी। इस बैठक में प्रदेश महासचिव जमील अख्तर, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, अली अंसारी, सुरेंद्र कुमार, सनथ मिश्रा, बी डी रॉय, पवन शर्मा, मस्कूर आलम सिद्दीकी, अमल दास, अविनाश माधव, गौरव राय रकीब आलम, विनोद कुमार, तुलसी महतो आदि मौजूद थे।