​रांची। सदर अस्पताल और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सदर अस्पताल परिसर से सक्रिय बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 04 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 06 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध को मौके से धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ और उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 153/2026 (दिनांक 06.09.2026), धारा 303(2), 317(4), 317(5), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर सभी 6 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अन्य सफलता हासिल करते हुए लोअर बाजार थाना के वर्ष 2021 के एक पुराने चोरी के मामले में वांछित अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय (40 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों में ​इरफान अंसारी,​मो० कैश आलम,​मोसिन राय,

​इमरान आलम उर्फ भालो,​मो० जफरूल्ला और ​सैफ अंसारी उर्फ राज शामिल है। इनमें से अधिकांश बेड़ो के रहनेवाले हैं।