सिमडेगा। जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ में ऐतिहासिक इंदी टांड़ स्थित इंदी छत्र (टोपरी) को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में आदिवासी समाज और इंदी मेला समिति के आह्वान पर गुरुवार को लचरागढ़ पूरी तरह बंद रहा। बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष सुबह से ही लचरागढ़ चौक पर जुटे और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।