मेदिनीनगर। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनएच-39 स्थित जोड़ चेकपोस्ट और पोखराहा चौक के पास छापेमारी की। इस दौरान क्रूरतापूर्वक और क्षमता से अधिक संख्या में भैंस-भैंसा लादकर ले जाए जा रहे दो कंटेनरों से कुल 73 पशुओं को जब्त किया गया।
जांच के दौरान चालक पशुओं से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्करों में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और झारखंड के लोहरदगा जिले के निवासी शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पशु तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
