जमशेदपुर। टाटा स्टील ने स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन' के 11वें संस्करण की घोषणा की है। इस वर्ष की थीम ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ रखी गई है। प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। साथ ही, आयोजन के दौरान प्लास्टिक कचरा घटाने के लिए बायोडिग्रेडेबल गिलासों का उपयोग होगा। मैराथन में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के लिए कुल 9.18 लाख की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने बताया कि यह आयोजन अब सामुदायिक एकजुटता और स्वस्थ जीवनशैली का उत्सव बन चुका है। इस वर्ष 'इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड' मैराथन की हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है। कंपनी ने शहरवासियों और रनिंग ग्रुप्स से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।