राँची। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राँची स्थित ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग द्वारा विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान राज्य के पर्यटन विकास में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यटक मित्रों, होटल व आतिथ्य क्षेत्र और अन्य स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यटक मित्र आगंतुकों को मार्गदर्शन देने और स्टेकहोल्डर्स अपनी रचनात्मकता से झारखंड के सौंदर्य को विश्व पटल तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वहीं, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने स्थानीय समुदायों और साझेदारों के सहयोग से राज्य में पर्यटन अनुभवों को और समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन सहित विभाग के कई अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
