जमशेदपुर। श्री श्याम कला भवन, चांडिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर श्याम मंदिर परिसर में निमंत्रण कार्ड और पोस्टर का विमोचन किया गया। कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु का 30वां महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 20 नवंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में कई प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले नवरात्र के दौरान अनुदान कूपन का विधिवत पूजन कर इसकी शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम में दुर्गा चौधरी, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील वर्मा, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, विकास रूंगटा, मोंटी चौधरी, रोहित चौधरी और पप्पू सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।
जिला
ब्रेकिंग
