रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठम रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और दूसरी योजनाओं के महत्व पर अपने विचार साझा किए। मंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से इस किस्त का पैसा देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे। मंत्री 30 अक्टूबर को आईसीएआर-एनआईएसए, रांची में आयोजित पीएम-किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कृषि विभाग, झारखंड एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। झारखंड में शरू होने वाले खेत बचाओ अभियान में भी उनकी सहभागिता होगी।
आज खास
ब्रेकिंग
